क्रिएटर बर्नआउट क्या है और इससे कैसे बचें?
क्या आप कंटेंट क्रिएटर बनने का सोच रही हैं!! यदि ऐसा है तो आज ही Glow Up Academy by Glow and Lovely #ApniRoshniBaaharLa से अपनी यात्रा को शुरू करें।
एक समय पहले तक यदि कोई सोशल मीडिया पर काम करता (Burnout kaise kare) था तो उसे बहुत ही अच्छा माना जाता था। वह इसलिए क्योंकि सोशल मीडिया की चकाचौंध, घर बैठे सेलेब्रिटी के जैसे प्रसिद्ध होने, लोगों के बीच अपनी एक अलग पहचान बनाने, समाज में नाम कमाने और अंधाधुंध कमाई, यह सब इसके भाग थे।
वहीं समय बदलते देर नहीं लगती है और आज के समय में वही प्रसन्नता से झूम रहे कंटेंट क्रिएटर्स दुःख, उदासी और अकेले में जी रहे हैं। आज के समय में अधिकतर कंटेंट क्रिएटर्स तनाव और मानसिक अवसाद में हैं जिसे हम क्रिएटर बर्नआउट कह सकते हैं। अब आप में से बहुत लोगों को क्रिएटर बर्नआउट क्या होता है, यह पता ही नहीं होगा।
ऐसे में आज हम आपके समक्ष इस लेख के माध्यम से क्रिएटर बर्नआउट के ऊपर तो प्रकाश डालेंगे (Burnout kaise karte hai) ही और साथ ही यह भी बताएँगे कि इस असहनीय स्थिति से खुद को कैसे बचाया जा सकता है।
क्रिएटर बर्नआउट क्या है?
ऊपर हमने आपको बताया कि जिन कंटेंट क्रिएटर्स को उदासी या अकेलापन महसूस होने लगता है तो उसे ही क्रिएटर बर्नआउट का संकेत माना जाता है। हालाँकि यह होती क्यों है या किस कारण से होती है, इसे पहचाना जाना आवश्यक हो जाता है। तो इसके मुख्य कारण वही हैं जो कंटेंट क्रिएटर्स की ख़ुशी के कारण थे। जैसे कि सोशल मीडिया की चकाचौंध, लोगों के बीच मिली प्रसिद्धि इत्यादि।
अब आप यह सुनकर चौंक गए होंगे कि ऐसा कैसे हो सकता (Burnout kaise kare) हैं और किसी चीज़ से मिलने वाले लाभ, उसके तनाव के कारण कैसे बन सकते हैं। तो चलिए एक-एक करके इसके बारे में जान लेते हैं।
-
आज से कुछ वर्ष पहले तक सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर्स बनने का दौर शुरू हुआ था। ऐसे में सोशल मीडिया पर लिमिटेड कंटेंट क्रिएटर्स ही थे और उनकी बीच में सीधी प्रतिस्पर्धा की बहुत कमी थी। हालाँकि बदलते दौर में हजारों लाखों की संख्या में कंटेंट क्रिएटर्स की बाढ़ सोशल मीडिया पर आ गई है जिसने सभी के बीच प्रतिस्पर्धा को बहुत बढ़ा दिया है।
-
सोशल मीडिया पर आई कंटेंट क्रिएटर्स की बाढ़ के कारण उन पर लगातार नए कंटेंट बनाने, निरंतर पोस्ट करते रहने और लोगों के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करने का दबाव बना रहता हैं।
-
आज के समय में अधिकतर सोशल मीडिया कंपनियों ने भी फ्री में या जल्दी से मिलने वाले लाइक, कमेंट या शेयर की सुविधा को बंद कर दिया है और ऐसा उन्होंने खुद ज्यादा पैसा कमाने के लिए किया है। इस कारण भी कंटेंट क्रिएटर्स पर इंगेजमेंट को बनाए रखने का दबाव बन गया है।
-
सोशल मीडिया कंपनियों ने अपने अल्गोरिथम में बहुत बड़ा बदलाव किया है जिसने कंटेंट क्रिएटर्स को नए सिरे से सोचने और निर्णय लेने को विवश किया (Burnout kaise karte hani) है।
-
इसी होड़ में कंटेंट क्रिएटर्स ने आराम करने या दूसरे शब्दों में कहे तो डिजिटल ब्रेक लेना ही छोड़ दिया है जिसने उनके मानसिक तनाव को और बढ़ाने का ही काम किया है।
-
अब जो कंटेंट क्रिएटर्स सोशल मीडिया पर घर बैठे ही सेलेब्रिटी जैसे बन जाते हैं तो उन्हें बाहर भी वैसे ही रहने की आदत पड़ जाती है। यह स्थिति उन्हें असली दुनिया से दूर ले जाती हैं और नकलीपन में धकेल देती है। फिर एक समय बाद जब उन्हें असलियत का अहसास होता हैं तब तक बहुत देर हो चुकी होती हैं।
-
कंटेंट क्रिएटर्स के रूप में सोशल मीडिया में पोस्ट करते रहने से वे लोग अपने मित्रों, परिवार वालों और परिचित लोगों के बीच प्रसिद्ध हो जाते हैं। ऐसे में उन्हें हमेशा एक नकलीपन का चोला ओढ़ना पड़ता हैं जो उन्हें खुद से ही दूर कर देता है।
-
नतीजों को जल्दी पाने की होड़ भी उन्हें इस स्थिति में और अंदर धकेलती चली जाती है। उनके अंदर धैर्य की कमी हो जाती है और साथ ही वे जल्द से जल्द बड़ा होने का सपना पाल बैठते हैं।
-
हमेशा दूसरों से तुलना करते रहने की प्रवृत्ति भी इस खतरे को और बढ़ा देती हैं।
-
शारीरिक क्रिया या व्यायाम की कमी भी इसे और बढ़ाने का ही काम करती है।
क्रिएटर बर्नआउट से कैसे बचे?
अभी तक हमने आपके सामने क्रिएटर बर्नआउट क्या होता (Burnout kaise karen) है और इसके क्या कुछ कारण होते हैं, केवल वही सामने रखें हैं। हालाँकि अब आपको इससे बचने के उपाय भी जानने होंगे। तो चलिए अब आपको उनके बारे में भी बता देते हैं।
-
हर दिन कुछ ना कुछ पोस्ट करना है, इस सोच से बाहर निकले। कुछ दिन पोस्ट नहीं करेंगे तो यह दुनिया बदल नहीं जाएगी।
-
कुछ दिन अपना पहले वाला जीवन भी जीकर देखें। सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर्स बनने से पहले आप क्या करते थे, कैसे अपना दिन व्यतीत करते थे, उसको फिर से महसूस करें।
-
क्या पता, आपको अपनी स्किल्स पर वर्क करने की जरुरत हो। वह इसलिए क्योंकि लगातार बदलती तकनीक और सोशल मीडिया में आपको अपने आप में भी अपग्रेड करने की जरुरत है।
-
इसके लिए आप अपनी स्किल के अनुसार कोई ऑनलाइन कोर्स कर सकते हैं। इसके लिए ग्लोअप अकैडमी के द्वारा घर बैठे ही ऑनलाइन फ्री कोर्स की सुविधा दी जा रही हैं जिसका लाभ आप उठा सकते हैं।
-
चाहे कुछ भी हो जाए लेकिन अपनी नींद से कभी भी समझौता ना करें। आपको समय पर सोना चाहिए और समय पर उठना चाहिए, तभी आप सही तरीके से काम कर (Burnout kaise karte hai) पाएंगे।
-
आपको “ना” कहना भी आना चाहिए। कहने का अर्थ यह हुआ कि आप चाहे किसी के साथ भी काम करते हो लेकिन आपको अपनी क्षमता के अनुसार ही काम लेना चाहिए।
-
अपने जीवन में योग को नियमित रूप से स्थान दे। हर दिन कम से कम आधा घंटा योग करने का नियम बना ले।
-
सुबह के समय सैर पर जाने का भी नियम बना लेंगे तो यह सोने पर सुहागा वाली स्थिति हो जाएगी। सैर और योग का मेल, कैसे आपके जीवन में कुछ ही दिनों में सकारात्मक परिवर्तन लाएगा, यह आप स्वयं अनुभव करेंगे।
-
सोशल मीडिया के कारण बहुत से कंटेंट क्रिएटर्स बाहर का जंक फूड भी खाने लगते हैं जो उनके मानसिक स्वास्थ्य के साथ साथ शरीर को भी प्रभावित करता है। ऐसे में घर का बना सही खाना खाने का ही नियम बनाए।
-
छोटे छोटे लक्ष्य बनाए और उन्हीं पर अपना ध्यान केन्द्रित करने की आदत डाले। इससे आपका काम आसान होगा और उन्हें पूरा करने में भी आनंद आएगा।
तो इन तरीकों के माध्यम से आप भी क्रिएटर बर्नआउट से बच सकते (Burnout kaise karen) हैं। इसी के साथ ही आप ग्लोअप अकैडमी के फ्री ऑनलाइन कोर्स को करना ना भूलें और क्योंकि यह तेजी से बदलती दुनिया और तकनीक में आपके लिए वरदान साबित हो सकता है।
अन्य संबंधित लेख:
