महिलाओं के लिए सोशल मीडिया इनफ्लूएंसिंग में सफलता के 5 राज़
क्या आप कंटेंट क्रिएटर बनने का सोच रही हैं!! यदि ऐसा है तो आज ही Glow Up Academy by Glow and Lovely #ApniRoshniBaaharLa से अपनी यात्रा को शुरू करें।
आजकल आपने देखा होगा कि महिलाएं सोशल मीडिया इनफ्लुएंसिंग (Social media influencers success tips in Hindi) में पुरुषों की तुलना में ज्यादा सफल हो रही है। क्या आपने कभी सोचा है इसके पीछे का मूल कारण क्या है?क्यों महिलाएं ही इस क्षेत्र में आगे बढ़ रही है?
तो आज हम आपको बता दे कि इसकी पीछे एक नहीं बल्कि कई कारण है जो सोशल मीडिया इनफ्लूएंसिंग में महिलाओं की सफलता के नए आयाम लिख रहा (Social media influencers kaise bane) है। हम आज आपके समक्ष ऐसे ही कुछ मूल कारण प्रस्तुत करने जा रहे हैं जो महिलाओं को सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनाने में मदद करते हैं।
सोशल मीडिया इनफ्लूएंसिंग में महिलाओं की सफलता के कारण
आज के डिजिटल दौर में महिलाओं के लिए सोशल मीडिया एक बेहतरीन प्लेटफ़ॉर्म बन चुका है। आत्मविश्वास, मेहनत और सही रणनीति से महिलाएं खुद को ब्रांड बना सकती हैं। इस लेख में हम आपको बताएँगे कि सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसिंग में महिलाएं कैसे सफल हो सकती हैं या होती (Social media influencers success tips in Hindi) हैं।
#1. खुद पर विश्वास
यहां हमने सबसे पहले खुद पर विश्वास वाला मूल कारण चुना है लेकिन आप में से कई लोग सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों। तो हम आपको सीधे और स्पष्ट तौर पर बता दे कि सोशल मीडिया इनफ्लूएंसिंग का काम ही होता है दूसरे लोगों को प्रभावित करना। सोशल मीडिया पर एक सफल इनफ्लूएंसर उसी को ही माना जाता है जिसके सबसे ज्यादा फॉलोअर या चाहने वाले होते हैं।
वे सभी उस इंफ्लुएंसर को क्यों पसंद करते हैं? तो इसका सबसे पहला कारण होता है उसके फॉलोअर उस इनफ्लूएंसर पर विश्वास करते हैं। तो आप जरा आप ही सोचिए जिस महिला का स्वयं पर ही विश्वास नहीं होगा, वह दूसरों को अपने पर विश्वास कैसे दिलवा पाएगी या फिर दूसरे शब्दों में कहे तो वह दूसरों को इनफ्लूएंस कैसे कर पाएगी। तो महिलाओं का स्वयं पर विश्वास ही उसे सोशल मीडिया इनफ्लूएंसिंग के करियर में सफल बनाता है।
#2. सही स्किल्स व कोर्स
आप जब हमने महिलाओं के खुद पर विश्वास होने की बात आपको बता दी है तो सोशल मीडिया इनफ्लुएंसिंग करियर में महिलाओं के सफल होने का दूसरा मूल कारण है, उन्हें अपनी सही स्किल का पता होना। साथ ही इस स्किल के अनुसार ही सही कोर्स का चुनाव किया जाना। एक सही कोर्स करके महिलाएं अपने करियर में चार चांद लगा सकती (Becoming successful social media influencer) है।
यदि आप भी अपनी किसी स्किल को निखारना चाहती है तो आप घर बैठे ही ऑनलाइन कोर्स वह भी एकदम फ्री में कर सकती है। ग्लोअप एकेडमी के द्वारा विश्व भर की महिलाओं के लिए घर बैठे दर्जनों कोर्स फ्री में उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। आप आज ही अपनी पसंद के अनुसार एक कोर्स चुन सकती है और किसी भी समय उसकी शुरुआत कर सकती हैं।
#3. अपनी ऑडियंस से जुड़ाव व उन्हें समझना
सोशल मीडिया इनफ्लूएंसिंग करियर में महिलाओं की सफलता का तीसरा मूल कारण है महिलाओं के द्वारा अपने दर्शकों की मनः स्थिति को अच्छे से समझना, उन्हें पहचानना और उसके अनुसार ही पोस्ट तैयार करना। एक बात हमेशा ध्यान रखें कि जो इंफ्लुएंसर अपने फॉलोअर्स को अच्छे से पहचानता (Social media influencers kaise bane) है और समय समय पर उनसे इंटरैक्ट करता रहता है, वही आगे जाकर सफल होता है।
यही एक ऐसा गुण है जो सोशल मीडिया इनफ्लूएंसिंग के करियर में महिलाओं को दिन भर दिन आगे बढ़ाता जा रहा है। इसमें केवल अच्छे वीडियो या इमेज को पोस्ट करना शामिल नहीं होता है बल्कि उसे पोस्ट करने के बाद फॉलोअर्स से क्या प्रतिक्रिया मिल रही है और उस पर वह इनफ्लूएंसर क्या बोलता है या उनसे कैसे इंटरएक्ट करता है, यह भी बहुत मायने रखता है।
#4. ट्रेंड्स को फॉलो करते रहना
आजकल आपने देखा होगी हर दूसरे दिन या सप्ताह में कम से कम दो बार कोई ना कोई नया ट्रेंड आता ही रहता है और जैसे ही वह ट्रेंड आता है तो आप हर तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उस ट्रेंड से जुड़ी पोस्ट या कंटेंट को देखते रहते होंगे। एक तरह से ट्रेंड बनाए ही इसलिए जाते हैं ताकि लोगों की जिज्ञासा बनी रहे और सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर उस ट्रेंड से रिलेटेड कोई ना कोई पोस्ट करते रहे।
तो जब हमने इसका आंकलन किया तो पाया कि महिलाऐं अक्सर ट्रेंड्स को सही ढंग से फॉलो करती हैं और उस पर अच्छी गुणवत्ता का कंटेंट बनाती है। इस कंटेंट को उनके दर्शक भी पसंद करते हैं जो सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर में महिलाओं को सफल बनाता (How to become a successful social media influencer) है।
#5. नेटवर्क का असर
आपने यह मजाक मजाक में पढ़ा ही होगा कि दो महिलाऐं कभी एक कमरे में चुप नहीं बैठ सकती। अगर हम इसे दूसरे तरीके से देखें तो समझेंगे कि महिलाऐं एक दूसरे से ज्यादा इंटरएक्ट करती है और महिलाऐं महिलाओं से ही नहीं बल्कि पुरुषों से या सभी तरह के वर्गों के लोगों से ज्यादा इंटरनेट कर पाती है।
यही कारण है कि महिलाओं का नेटवर्क भी बड़ा होता है और उन्हें पहचानने वाले लोग भी ज्यादा होते हैं। इसी पहचान का लाभ उन्हें सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर बनने में मदद करता है। यदि कोई महिला सोशल मीडिया इनफ्लूएंसिंग में अपना करिय आजमाना चाहती है तो अपनी नेटवर्किंग के जरिए उसे पुरुष की तुलना में ज्यादा लाभ मिलता है।
निष्कर्ष
इस तरह से आज हमने आपके समक्ष महिलाओं का सोशल मीडिया इंफ्लुएंसिंग (Social media influencers success tips in Hindi) में करियर बनाने और उसमें सफल होने के 5 मूल कारण बता दिए हैं। यदि आप भी इसमें अपना करियर बनाने का सोच रही है तो इन 5 कारणों को ध्यान में रखें। इसी के साथ ग्लोअप अकैडमी के द्वारा घर बैठे फ्री कोर्स की सुविधा दी जा रही है, उसके माध्यम से भी आप अपनी स्किल्स को बढ़ा सकती हैं।
अन्य संबंधित लेख:
